पुरानी रंजिश एवं जमीनी विवाद पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष 

सिंगरौली। सासन पुलिस चौकी क्षेत्र के चाचर गांव में पुरानी रंजिश एवं जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ है। पुलिस उभयपक्षों पर मामला दर्ज करते हुये घायलो को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर बैढ़न में भर्ती कराया गया। कोतवाली क्षेत्र बैढ़न के सासन पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत चाचर गांव में पुरानी रंजिश एवं जमीनी विवाद को लेकर एक ही वर्ग के लोग जमकर लाठी भांजे।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अनिल साकेत, कमलेश साकेत, जयकुमार, कैलाशमति एवं दीपक साकेत ने संतोष, संदीप, आकाश, विकास एक-दूसरे के साथ लाठी-डण्डे से मारपीट करने लगे हैं। जहां दोनों पक्षों के तीन-तीन लोगों को चोटे आई हैं। घटना की सूचना 112 को दी गई। जहां सासन चौकी प्रभारी संदीप नामदेव पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंच घायलो को तत्काल उपचार के लिए जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर के लिए रवाना किया। दोनों पक्षों के तीन-तीन लोग घायल हैं। दोनो फरियादियों के रिपोर्ट पर पुलिस ने अनिल साकेत, कमलेश साकेत, जयकुमार, कैलाशमति एवं दीपक साकेत एवं दूसरे पक्ष के संतोष, संदीप, आकाश, विकास के विरूद्ध बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध करते हुये मेडिकल रिपोर्ट के प्रतिक्षा में हैं। चौकी प्रभारी ने बताया कि पुरानी रंजिश एवं जमीनी विवाद के चलते दोनों पक्षों में मारपीट हुई है।

Next Post

राष्ट्रीय संप्रभुता की रक्षा के लिए चलाये जा रहे मिसाइल कार्यक्रम पर समझौता नहीं: ईरान

Tue Dec 23 , 2025
तेहरान, 23 दिसंबर (वार्ता) ईरान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बगाई ने कहा है कि ईरान का मिसाइल कार्यक्रम देश की संप्रभुता की रक्षा के लिए चलाया जा रहा है, जिस पर समझौता नहीं किया जा सकता है। उन्होंने ये टिप्पणियां एक साप्ताहिक संवाददाता सम्मेलन के दौरान एक सवाल के […]

You May Like