ग्वालियर: एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसाइटी एवम् संरचना समिति के संयुक्त तत्वाधान में इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस के दो दिन पूर्व ग्वालियर की एक शाम राष्ट्र के नाम का देशभक्ति गीतों पर आधारित सांस्कृतिक आयोजन आज 13 अगस्त को शाम 5 बजे से इंदरगंज चौराहे पर किया जाएगा। संस्था के अध्यक्ष संजय कट्ठल ने बताया कि इस अवसर पर सम्पूर्ण इन्द्र गंज चौराहे को तिरंगा थीम पर सजाया गया है, जो राह चलते लोगों को आकर्षित कर रहा है।
इस सांस्कृतिक आयोजन में प्रतिभागी को देश भक्ति गाने पर डांस की प्रस्तुति देनी होगी। इसमें प्रतिभागी एकल नृत्य, युगल नृत्य, समूह नृत्य की प्रस्तुति मंच से दे सकते हैं। आयोजन को भव्यता प्रदान करने हेतु एक आयोजन समिति बनाई गई है इसमें संयोजक दीपक अग्रवाल, डॉ राकेश अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, डॉ मनीष रस्तोगी, डॉ विशाल जैन, धीरज गोयल शामिल हैं।
इस देशभक्ति के आयोजन के दौरान सम्पूर्ण इंदरगंज चौराहे को तिरंगा थीम पर सजाया गया है। आयोजन पूर्णतः निशुल्क रखा गया है और जो भी प्रतिभागी भाग ले रहे हैं सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवम् स्मृति चिन्ह प्रदान किए जायेंगे।
