
उज्जैन। केंद्रीय खेल राज्य मंत्री रक्षा निखिल खडसे ने गुरुवार को उज्जैन में महाकाल दर्शन किए। उन्होंने गर्भगृह के बाहर से भगवान का पूजन कर आशीर्वाद लिया। खडसे भाजपा संगठन की बैठक में शामिल होने उज्जैन पहुंची थीं।
पुजारी अर्पित शर्मा और पुरोहित नवनीत शर्मा ने उनका पूजन संपन्न कराया। केंद्रीय मंत्री ने सभामंडप में वीरभद्र भगवान के भी दर्शन किए। मंत्री खड़से ने कहा कि वे पूर्व में भी मंदिर आ चुकी है। लेकिन मंत्री बनने के बाद यह उनकी पहली यात्रा है। उनके साथ उज्जैन के प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल भी मौजूद रहे। मंदिर प्रबंध समिति के उप प्रशासक एसएन सोनी ने केंद्रीय मंत्री खडसे और प्रभारी मंत्री टेटवाल को भगवान महाकाल का प्रसाद भेंट कर सम्मानित किया।
