इंदौर:बच्चों का स्कूल में दाखिला कराने का झांसा देकर एक महिला से एक लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करवाकर हड़प लेने का मामला सामने आया है. शिकायत पर पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में खयानत का अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
एमआईजी थाना प्रभारी सीबी सिंह ने बताया कि श्रीनगर एक्सटेंशन स्थित श्रीनाथ रेसिडेंसी में रहने वाली महिला ने शिकायत दर्ज कराई कि एक परिचित महिला ने उसके दोनों बच्चों का एडमिशन अच्छे स्कूल में कराने का भरोसा दिलाया था.
इसी बहाने आरोपी ने एनईएफटी के जरिए एक लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए राशि लेने के बाद न तो बच्चों का कहीं दाखिला कराया और न ही पैसे वापस किए, काफी समय तक टालमटोल के बाद जब फरियादिया को ठगी का अहसास हुआ तो उसने थाने पहुंचकर शिकायत की. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर बैंक ट्रांजैक्शन और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू कर दी है.
