ब्राउन शुगर तस्करी केस में फरार सप्लायर दबोचा, क्राइम ब्रांच को बड़ी कामयाबी

इंदौर: अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर लगातार प्रहार कर रही क्राइम ब्रांच ने ब्राउन शुगर तस्करी के एक मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी लंबे समय से शहर में नशे की सप्लाई का अहम जरिया बना हुआ था.क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई करते हुए पालदा निवासी मयूर कौशिक उर्फ मयूर सिलावट को धर दबोचा. पुलिस जांच में सामने आया है कि वह दूसरे जिलों से ब्राउन शुगर लाकर इंदौर के स्थानीय तस्करों और सप्लायरों को उपलब्ध कराता था.

गौरतलब है कि 11 फरवरी को क्राइम ब्रांच ने सौरभ और गौरव नामक दो युवकों को 10.46 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया था. पूछताछ में दोनों ने खुलासा किया था कि नशे का माल उन्हें मयूर सिलावट से मिलता था. इसके बाद से ही पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी.

जांच में यह भी सामने आया है कि मयूर केवल एक सप्लायर नहीं बल्कि पूरे तस्करी नेटवर्क की अहम कड़ी था, जो आसपास के जिलों से कम दामों पर ब्राउन शुगर मंगवाकर शहर में महंगे दामों पर खपाता था. एडीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि मुखबिर सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया. आरोपी की गिरफ्तारी के बाद क्राइम ब्रांच अब नशे के इस नेटवर्क के मूल स्रोत तक पहुंचने की कोशिश कर रही है. पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में अन्य सप्लायरों और जिलों के नाम सामने आएंगे

Next Post

राष्ट्रीय शोधार्थी समागम में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ यादव

Thu Feb 12 , 2026
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव विज्ञान भवन, भोपाल में आयोजित राष्ट्रीय शोधार्थी समागम में शामिल हुए। इस अवसर पर उनका स्वागत डॉ. अनिल कोठारी ने पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विज्ञान, शोध और नवाचार को बढ़ावा देने की दिशा में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं और औपचारिक […]

You May Like