पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं

नई दिल्ली 03 मार्च (वार्ता) अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आने के बावजूद घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दाम में आज कोई बदलाव नहीं हुआ, जिससे दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर पर पड़े रहे।

तेल विपणन करने वाली प्रमुख कंपनी हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन की वेबसाइट पर जारी दरों के अनुसार, देश में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में इनकी कीमतों के यथावत रहने के साथ ही मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 92.15 रुपये प्रति लीटर पर रहा।

वैश्विक स्तर पर सप्ताहांत पर अमेरिकी क्रूड 0.06 प्रतिशत गिरकर 69.72 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। इसी तरह इस दौरान लंदन ब्रेंट क्रूड 0.03 प्रतिशत की गिरावट लेकर 72.79 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

देश के चार महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत इस प्रकार रही।

महानगर……………..पेट्रोल………………डीजल ( रुपये प्रति लीटर)

दिल्ली ……………….94.72………………87.62
मुंबई …………………104.21…………….92.15
चेन्नई………………….100.75…………….92.34
कोलकाता…………..103.94…………….90.76

Next Post

पुलिस विभाग में साढ़े सात हजार पदों पर भर्ती के बाद अब साढ़े आठ हजार और नई नौकरियां

Mon Mar 3 , 2025
भोपाल, 03 मार्च (वार्ता) मध्यप्रदेश पुलिस आरक्षक के पदों पर लगभग साढ़े सात हजार पदों पर भर्ती की प्रक्रिया लगभग पूर्ण होने के बाद अब साढ़े आठ हजार (8500) और पदों पर भर्ती प्रक्रिया शीघ्र ही प्रारंभ करेगी। राज्य के पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने आज यहां यूनीवार्ता को बताया […]

You May Like