विजयराघवगढ़ में सड़क हादसा: बाइक सवार की मौत, FIR की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन

विजयराघवगढ़:कल रात हुए एक सड़क हादसे में देवसरी इंदौर निवासी कामता पटेल की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।

हादसे के बाद भी सुबह 11 बजे तक पुलिस द्वारा मामला दर्ज न करने पर ग्रामीणों और परिजनों में आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोग विजयराघवगढ़ अस्पताल के सामने सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन करने लगे और तत्काल FIR दर्ज करने की मांग उठाई।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे सभी लोगों को थाने ले गई। जहां सभी को समझाइश दी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी, जबकि भीड़ तुरंत FIR दर्ज किए जाने पर अड़ी हुई है।

Next Post

भारत साइबर-आतंकवाद के खतरों के 'दूसरे चरण' का सामना कर रहा है: रिपोर्ट

Mon Nov 17 , 2025
तिरुवनंतपुरम 17 नवंबर (वार्ता) आतंकवाद मामलों के विशेषज्ञों का मानना है कि भारत साइबर-आतंकवाद के मामलों में अभी आधी लड़ाई लड़ रहा है। साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों, फोरेंसिक विश्लेषकों और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे के सलाहकारों के एक पैनल की ओर से इस सप्ताह जारी एक नई रिपोर्ट में कहा गया है […]

You May Like