नीट पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस ने निकाला मसाल जुलूस

रीवा। नीट परीक्षा का पेपर लीक हो जाने से लाखो छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ के विरोध में कांग्रेस ने शहर में मसाल जुलूस निकाल कर विरोध प्रदर्शन कर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देने की मांग की.

विवेकानंद पार्क से कांग्रेस नेता मसाल जुलूस लेकर निकले. नारेबाजी करते हुए शिल्पी प्लाजा चौराहे पर पहुंचे और जमकर विरोध प्रदर्शन किया. कांग्रेस जिलाध्यक्ष इंजी. राजेन्द्र शर्मा ने कहा कि नीट परीक्षा के पेपर लीक हो जाने से सम्पूर्ण शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता पर प्रश्न चिन्ह खड़ा हो गया हैं. लाखों-लाख विद्यार्थियो की आशाओं पर पानी फिर गया हैं. केन्द्र के शिक्षा मंत्री केवल खेद प्रकट कर इस प्रकरण से पल्ला झाड़ रहे हैं. श्री शर्मा ने जोर देकर कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल मे परीक्षाओं का पेपर लीक होना आम बात हो गयी है. मसाल जुलूस में रीवा महापौर अजय मिश्रा बाबा, शहर अध्यक्ष अशोक पटेल झब्बू, कांग्रेस महासचिव कविता पाण्डेय, विद्यावती पटेल, बबिता साकेत, डॉ एस पी एस तिवारी, गोविन्ददास तिवारी, शिव प्रसाद प्रधान, गिरीश सिंह, लखनलाल खण्डेलवाल, लल्लन खान, सज्जन पटेल,सत्यनारायण तिवारी, रमेश पटेल, शिवेन्द्र सिंह बघेल, मुस्तहाक खान, अनूप सिंह चंदेल, पंकज उपाध्याय, रोहन जॉन,जी पी त्रिपाठी, प्रवीण पाण्डेय, प्रदीप अवस्थी, शशि कुमार पाण्डेय, सौरभ मिश्रा, भगवान सिंह तिवारी, डॉ विमल दुबे, राजेन्द्र सिंह रिमारी, नर्मदेश्वर पाठक, तारा त्रिपाठी मौजूद रही.

Next Post

प्रदेश में निरंतर सशक्त हो रही स्वास्थ्य सेवाएं : सीएम डॉ. यादव

Sat May 16 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को निरंतर सशक्त एवं उन्नत बनाया जा रहा है। प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के साथ ही उनकी सतत एवं सशक्त निगरानी सुनिश्चित की जा रही है, जिससे आमजन को गुणवत्तापूर्ण उपचार सुविधाएं […]

You May Like