रेलवे ट्रैक पर मिली लाश, गोराघाट पुलिस जांच में जुटी

दतिया:कोटरा के पास बढ़ोंन कला पुलिया के ऊपर तीसरी रेलवे लाइन में सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही गोराघाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह करीब 8 बजे रेलवे ट्रैक पर तीसरी लाइन में एक पुरुष का शव पड़ा देखा गया। मृतक की उम्र करीब 35 से 40 साल के बीच बताई जा रही है। शव के पास से कोई पहचान पत्र या सामान बरामद नहीं हुआ है, जिससे उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। गोराघाट थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला ट्रेन से कटने का लग रहा है।
पुलिस कर रही शिनाख्त के प्रयास
पुलिस ने आसपास के गांवों कोटरा, बढ़ोंन कला, गुलियापुरा और गोराघाट में सूचना कराई है। थाना प्रभारी ने बताया कि 72 घंटे तक शव की शिनाख्त नहीं होने पर नियमानुसार अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा। पुलिस ने आसपास के थानों को भी मृतक के हुलिए की जानकारी भेज दी है। फिलहाल मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। यदि किसी को मृतक के बारे में जानकारी हो तो गोराघाट थाना में संपर्क कर सकते हैं।

Next Post

कर्नाटक की राजनीतिक हलचल के बीच राज्यपाल की अनुपस्थिति से बढ़ी अटकलें

Thu May 28 , 2026
बेंगलुरु। कर्नाटक में चल रही तीव्र राजनीतिक गतिविधियों के बीच राज्यपाल थावरचंद गहलोत की बेंगलुरु में अनुपस्थिति के कारण गुरुवार को प्रदेश में राजनीतिक घटनाक्रम अटकलों से भरा रहा। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार राज्यपाल बुधवार देर रात पारिवारिक आपात स्थिति के कारण इंदौर के लिए रवाना हो गए थे और […]

You May Like