एनएच-30 पर बीजाडांडी के खूटा पड़ाव में हादसा: पिकअप ने वेन को मारी टक्कर, आठ घायल

मंडला। तेज रफ्तार और बेलगाम वाहनों पर लगाम नहीं लग पा रही है। एक बार फिर नेशनल हाईवे 30 मार्ग के बीजाडांडी क्षेत्र में सड़क हादसे का आधा दर्जन से अधिक लोग शिकार हो गए। इस हादसे में यात्री वाहन में बैठे सभी लोग घायल हो गए। तत्काल घायलों को स्थानीय लोग और बीजाडांडी एसडीओ ने अपने वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बीजाडांडी उपचार के लिए लेकर पहुंचे। इस हादसे की सूचना बीजाडांडी थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाने में मदद की। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच कर रही है।

जानकारी अनुसार बीजाडांडी ब्लाक के ग्राम घोंटा से करीब आठ लोग यात्री वाहन ओमनी वेन में ग्राम बीरमपुर गमी के दसगात्र कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान बीजाडांडी के ग्राम खूटा पड़ाव के पास एक पिकअप वाहन जो तेज रफ्तार में जबलपुर की तरफ जा रहा था, खड़ी ओमनी वेन को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद पिकअप वाहन मौके से फरार हो गया। हादसे में ओमनी वेन में सवार करीब आठ लोग घायल हो गए। मौके पर चीख पुकार मच गई। हादसा होते ही मौके पर स्थानीय लोग पहुंच और घायलों को वाहन से निकलकर एक किनारे किये और बीजाडांडी पुलिस और 108 एम्बुलेंस को सूचना दी।

बताया गया कि ग्राम घोंटा के ग्रामीण खूटा पड़ाव में किसी अन्य व्यक्ति की राह देख रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के दौरान वहां से बीजाडांडी एसडीओ दिव्याम उइके जा रहे थे। घटना स्थल पर भीड़ को देख अपने वाहन को रोका और इसकी सूचना तत्काल संबंधितों और अपनी जनपद में दी। जिसके जनपद की टीम मौके पर पहुंची। वहीं जनपद की टीम, बीजाडांडी पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से हादसे में घायलों को एसडीओ ने अपने वाहन में बैठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बीजाडांडी पहुंचाया। बताया गया कि घटना के बाद पिकअप वाहन मौके से फरार हो गया था। जिसे आगे जाकर पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया। बीजाडांडी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे की जांच कर रही है।

Next Post

समेरिटंस की छात्रा आरुषि कोरिया में करेगी भारत का प्रतिनिधित्व

Fri Aug 1 , 2025
नर्मदापुरम। साउथ कोरिया में आयोजित होने जा रही कुराश चैंपियनशिप में समेरिटंस विद्यालय की छात्रा आरुषि सल्लाम का चयन भारतीय टीम में हुआ है। आरुषि 33 किलो ग्राम वजन समूह में प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी। ज्ञात रहे कि इसके पूर्व आरुषि ने कई राष्ट्रीय कुराश खेल प्रतियोगिता में […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।