समेरिटंस की छात्रा आरुषि कोरिया में करेगी भारत का प्रतिनिधित्व

नर्मदापुरम। साउथ कोरिया में आयोजित होने जा रही कुराश चैंपियनशिप में समेरिटंस विद्यालय की छात्रा आरुषि सल्लाम का चयन भारतीय टीम में हुआ है। आरुषि 33 किलो ग्राम वजन समूह में प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी। ज्ञात रहे कि इसके पूर्व आरुषि ने कई राष्ट्रीय कुराश खेल प्रतियोगिता में पदक अर्जित कर चुकी है।

यह चैंपियनशिप साउथ कोरिया के चोंग जु शहर में आयोजित होगी। उक्त जानकारी आरुषि की कोच वैशाली तिवारी ने दी। इस उपलब्धि के लिए मध्य प्रदेश कुराश खेल सचिव अंतर्राष्ट्रीय रेफरी राहुल व्यास, विद्यालय के संचालक डॉक्टर आशुतोष कुमार शर्मा, प्राचार्य प्रेरणा रावत, आरके सिंह, राजेंद्र रघुवंशी, सचिन खंपारिया ने शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

 

Next Post

साइबर ठग ने वृद्ध को जेल जाने का डर दिखा कर 16 लाख 60 हजार हड़पे 

Fri Aug 1 , 2025
जबलपुर। आपकी सिम से अनैतिक कार्य हो रहे है, एफ आई आर दर्ज है उसमें 08 करोड की हेराफेरी हुई है, आप मनी लॉड्रिंग केस में फंसे हैं, आपको जेल जाना पड़ेगा। यह धमकी साइबर ठग ने देते हुए वृद्ध योगेन्द्र कुमार पटेल 51 वर्ष निवासी व्ही.एफ. जे. मडई, बिहारी […]

You May Like