पानी समस्या को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन आज 

इंदौर. शहर में नगर निगम द्वारा पानी की पूर्ति और व्यवस्था नहीं कर पाने को लेकर कांग्रेस आज सभी झोनल कार्यालय पर प्रदर्शन करेगी. इस दौरान जनता को पानी देने की मांग की जाएगी.

नगर निगम नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने आज पत्रकारों से चर्चा में बताया कि नगर निगम की लापरवाही से इंदौर गंभीर जलसंकट का सामना कर रहा है. आधे शहर में नर्मदा का पानी आता नहीं है. बाकी जगहों पर बोरिंग में जल स्तर नीचे जाने से जनता को पानी नहीं मिल रहा है. पिछले 27 सालों में भाजपा शासनकाल में नगर निगम पानी व्यवस्था नहीं कर सकी और दावा 2040 की आबादी के हिसाब से पानी के पर्याप्त व्यवस्था का किया जाता है. स्थित यह है कि भाजपा शशी नगर निगम 2026 के आबादी के लिए नर्मदा तीसरे चरण में भू पानी नहीं मिल पा रहा है. चौकसे ने कहा कि सारे शहर में जल वितरण व्यवस्था में भारी असमानता है. जनता निजी टैंकर से पानी खरीदने पर मजबूर है. पूरे शहर की बोरिंग मोटर सुधारने का ठेका निगम ने उल्लास जैन को दिया है. ठेकेदार के मना करने पर भी अन्य ठेकदर को काम नहीं दिया जा रहा है. उपरोक्त समस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्षद दल और संगठन द्वारा आज सुबह नगर निगम के सभी 22 झोनल कार्यालय पर कांग्रेस पानी की समस्या को लेकर प्रदर्शन करेगी.

Next Post

एमपीपीएससी परीक्षा में सख्ती, 17 मई को होगी सहायक कुल सचिव भर्ती परीक्षा

Fri May 15 , 2026
इंदौर. एमपीपीएससी द्वारा आयोजित सहायक कुल सचिव परीक्षा-2025 का आयोजन 17 मई को किया जाएगा. यह परीक्षा ऑफलाइन पद्धति से प्रदेश के चार संभागीय मुख्यालयों के परीक्षा केंद्रों पर दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक आयोजित होगी. परीक्षा को शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए […]

You May Like

मनोरंजन