कृषि विकास और किसानों की आय बढ़ाने पर कुसमारिया से चर्चा

जबलपुर। कृषि विकास और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए पूर्व कैबिनेट कृषि मंत्री एवं पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण कुसमारिया से कृषि विशेषज्ञों ने चर्चा की। जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र एवं स्टेट बैंक से सेवानिवृत्त मुख्य प्रबंधक रामकिशन पटेल तथा सेवानिवृत्त शाखा प्रबंधक नारायण कुर्मी ने सौजन्य भेंट के दौरान किसानों को बेहतर कृषि योजनाओं का लाभ दिलाने, जैविक एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने और उद्यानिकी फसलों का क्षेत्र बढ़ाने पर सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए सब्जी एवं उद्यानिकी फसलों का उत्पादन बढ़ाना जरूरी है, जिससे युवा पीढ़ी भी कृषि की ओर आकर्षित हो।

उन्होंने कृषि उपज के भंडारण और उपार्जन व्यवस्था में सुधार के साथ खाद्यान्न की बर्बादी रोकने तथा किसानों को बिचौलियों से बचाने के लिए पारदर्शी योजनाएं लागू करने की आवश्यकता बताई। साथ ही बरगी बांध की नहरों के किनारे खाली जगह पर मौसमी सड़कें बनाने का सुझाव दिया, ताकि बारिश के दौरान भी किसान आसानी से अपने खेतों तक पहुंच सकें। यह चर्चा जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित पूर्व छात्रों के मिलन कार्यक्रम में कृषि नीतियों के प्रभावी क्रियान्वयन और ग्रामीण विकास के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के उद्देश्य से हुई।

Next Post

पितृपक्ष में गया के लिए स्पेशल ट्रेन की 3-3 ट्रिप

Sun Sep 27 , 2026
जबलपुर। पितृपक्ष में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे जबलपुर-गया-जबलपुर पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन चलाएगा। ट्रेन नंबर 01701 जबलपुर से 29 सितंबर, 4 व 9 अक्टूबर को रात 9.25 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 2.30 बजे गया पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 01702 गया से 28 सितंबर, 3 व 8 […]

You May Like