पितृपक्ष में गया के लिए स्पेशल ट्रेन की 3-3 ट्रिप

जबलपुर। पितृपक्ष में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे जबलपुर-गया-जबलपुर पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन चलाएगा। ट्रेन नंबर 01701 जबलपुर से 29 सितंबर, 4 व 9 अक्टूबर को रात 9.25 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 2.30 बजे गया पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 01702 गया से 28 सितंबर, 3 व 8 अक्टूबर को दोपहर 3.30 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 8.10 बजे जबलपुर पहुंचेगी। ट्रेन में कुल 24 कोच होंगे, जिनमें सामान्य, शयनयान, वातानुकूलित तृतीय और द्वितीय श्रेणी के कोच शामिल हैं। ट्रेन का ठहराव सिहोरा रोड, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर सहित प्रमुख स्टेशनों पर रहेगा।

Next Post

ऋषियों ने शाश्वत सत्य का साक्षात्कार कर मानव कल्याण के लिए संरक्षित किया: स्वामिनी तत्त्वप्रियानन्द

Sun Sep 27 , 2026
ओंकारेश्वर। आचार्य शंकर सांस्कृतिक एकता न्यास द्वारा आयोजित 95वीं शंकर व्याख्यानमाला में ‘वेद प्रामाण्यम विचार’ विषय पर मंथन हुआ। एकात्म धाम के यूट्यूब चैनल पर प्रसारित व्याख्यान में स्वामिनी तत्त्वप्रियानन्द सरस्वती ने वेदों के प्रामाण्य, आत्मविद्या और वेदांत की प्रासंगिकता पर विचार रखे। स्वामिनी जी ने कहा कि ‘वेद’ शब्द […]

You May Like