
शाजापुर, आयुष विभाग जिला शाजापुर एवं विवेकानंद स्मृति सेवा न्यास शाजापुर द्वारा 11वां राष्ट्रीय आयुर्वेदिक दिवस मनाया गया. इस अवसर पर आयुष विभाग की टीम द्वारा निशुल्क आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन महाराष्ट्र समाज धर्मशाला वजीरपुरा में लगाया गया. जनस्वास्थ्य के प्रति समर्पित इस पहल से बड़ी संख्या में नागरिकों को लाभ मिला.
शिविर में लगभग 272 नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण ब्लड प्रेशर, रक्त शर्करा, हीमोग्लोबिन आदि की जांच कर चिकित्सा परामर्श एवं दवाइयां का वितरण किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत धन्वंतरी भगवान की पूजा एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया. इस मौके पर जिला आयुष अधिकारी डॉ. गिर्राज बाथम, विवेकानंद स्मृति सेवा न्यास के पदाधिकारीगण विजय बिडवालें, भगवान दास नागर, लोकेंद्र सिंह सिसोदिया, प्रकाश रोकड़े, वार्ड 23 पार्षद प्रेम यादव पार्षद, वार्ड 22 पार्षद अजय चंदेल, पेंशनर्स संघ के राजेंद्र रिणवा, हेमेंद्र व्यास आदि उपस्थित रहे. इस शिविर में आयुष विभाग की टीम डॉ. सीमा बडिय़ा, डॉ. दिनेश गुर्जर, डॉ. दिव्या दुबे, डॉ. पंकज पाटीदार, डॉ. अर्चना शर्मा, बीएस हनोतिया, श्रीमती प्रियंका खंडेलवाल, विनोद गयन्द, मो. रईस मंसूरी, अमरसिंह भिलाला, घनश्याम चौहान, दिनेश पंवार, शिवलाल बंजारा आदि का योगदान रहा.
