वेतन के लाले: कलम बंद हड़ताल पर गए सहकारी संस्थाओं के कर्मचारी, खरीदी और राशन वितरण पर गहराया संकट

अशोकनगर:समय पर वेतन भुगतान न होने के कारण बी पेक्स संस्थाओं के कर्मचारी शुक्रवार से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गए हैं। हड़ताली कर्मचारियों ने बताया कि बी पेकस संस्थायें जिला अशोकनगर के समस्त कर्मचारी समय पर वेतन भुगतान ना होने के कारण परेशान होकर अब अपनी अन्य विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार से अनिश्चित कालीन कलम बंद हड़ताल पर चले गये हैं। जिसके कारण अब जिले में होने बाली गेंहू, चना एवं मसूर की खरीदी पर संकट मंडरा गया है। और साथ ही साथ उपभोक्ताओं को मिलने वाला राशन भी बंद रहेगा। और संस्थाओं के सभी काम ठप पड़ गये हैं।
यह हैं कर्मचारियों की मांगें
हड़ताल कर रहे कर्मचारियों द्वारा जो मांगे की जा रहीं है उनमें आज तक की शेष सम्पूर्ण वेतन का भुगतान किया जावे। संस्था वायलोज, पंजीयक, उप पंजीयक सहकारी संस्थायें जिला अशोकनगर के विभिन्न आदेशों के अनुसार नई कलेक्टर दर से वेतन का भुगतान किये जाने, पंजीयक, उप पंजीयक द्वारा सहकारी संस्थायें जिला अशोकनगर के विभिन्न आदेशों के अनुसार अतिरिक्त भुगतान किया जावे। इसके अलावा आगे से हर माह की वेतन का भुगतान समय पर किये जाने, एवं उपार्जन एजेंसी से संस्थाओं कि शेष सम्पूर्ण राशि का भुगतान कराने जाने सहित अन्य मांगे रखी गई है।

Next Post

बेतवा रोड पर बढ़ा संकट; जर्जर सड़क और आवारा मवेशियों ने छीनी राहगीरों की शांति

Sat Apr 11 , 2026
गंजबासौदा: राजेंद्र नगर से नौलखी मंदिर होते हुए बेतवा रोड तक जाने वाला मार्ग इन दिनों गंभीर अव्यवस्थाओं से जूझ रहा है. सड़क की खराब हालत के साथ-साथ आवारा मवेशियों की बढ़ती संख्या ने आमजन की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर […]

You May Like