ईरान में इजराइली हमले के कारण गैस रिफाइनरी में विस्फोट

तेहरान (वार्ता) ईरान के दक्षिणी प्रांत बुशहर में पारस गैस फील्ड के फेज 14 की एक रिफाइनरी में शनिवार को इजरायल के हमले से विस्फोट हो गया।

अर्ध-सरकारी तस्नीम समाचार एजेंसी ने बताया इजरायल के एक माइक्रो एरियल वाहन ने बुशहर प्रांत में पारस गैस फील्ड के फेज 14 की एक ऑनशोर रिफाइनरी पर हमला किया जिससे रिफाइनरी में विस्फोट हो गया।

एजेंसी ने कहा कि विस्फोट के कारण फजर जाम गैस रिफाइनरी के एक हिस्से में आग लग गई है, हालांकि अभी तक नुकसान की सीमा के बारे में कोई रिपोर्ट जारी नहीं की गई है।

उन्होंने कहा है कि ईरानी निष्क्रिय रक्षा और बचाव बल स्थिति को संभाल रहे हैं। यह हमला इजरायल द्वारा ईरानी सैन्य और परमाणु सुविधाओं पर बड़े पैमाने पर हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच हुआ है।

इससे पहले शुक्रवार को इजरायल ने ईरान की राजधानी तेहरान और देश भर के अन्य शहरों पर हवाई हमले किए। हमलों का उद्देश्य ईरान के परमाणु बुनियादी ढांचे, बैलिस्टिक मिसाइल उत्पादन और सैन्य क्षमताओं को कमज़ोर करना था।

ईरान ने हमलों के जवाब में शुक्रवार रात और शनिवार की सुबह को इजरायली ठिकानों पर रॉकेट से हमला किया।

इजरायल के सरकारी स्वामित्व वाले कान टीवी न्यूज़ के अनुसार हमलों के कारण तीन लोग मारे गए और 172 अन्य घायल हो गए।

Next Post

गणिनी आर्यिका सृष्टिभूषण माताजी सासंघ का भव्य चातुर्मास स्वागत

Mon Jun 16 , 2025
भोपाल। पंचशील नगर में गणिनी आर्यिका श्री सृष्टिभूषण माताजी सासंघ का चातुर्मास हेतु भव्य स्वागत हुआ। दिगंबर जैन महासभा, महिला मंडल, बहू मंडल व बालिका मंडल सहित कई संस्थाओं ने जयकारों और चरण पखार कर माताजी की अगवानी की। माताजी का वर्ष 2025 का चातुर्मास मंगलवारा दिगंबर जैन मंदिर में […]

You May Like

मनोरंजन