जनसुरक्षा के लिए जर्जर भवन को ढहाया

जबलपुर: नागरिकों की सुरक्षा और सुगम यातायात को ध्यान में रखते हुए नगर निगम लगातार सक्रिय कार्यवाही कर रहा है। इसी कड़ी में निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देश पर जोन क्रमांक 1 के अंतर्गत गढ़ा शाही नाका रोड पर अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई की गई।जानकारी के अनुसार गढ़ा शाही नाका रोड स्थित मंजू कोष्टा के अत्यधिक जर्जर हो चुके भवन को सोमवार को जनसुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए सुरक्षित रूप से ढहा दिया गया ।

संभागीय अधिकारी शैलेन्द्र कौरव ने बताया कि यह जर्जर मकान मुख्य मार्ग शाही नाका रोड पर स्थित होने के कारण राहगीरों और स्थानीय निवासियों के लिए एक बड़ा खतरा बना हुआ था। मानसून के सीजन में ऐसे जर्जर भवनों के गिरने की आशंका और अधिक बढ़ जाती है। जनहित को ध्यान में रखते हुए और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए नगर निगम ने त्वरित कार्यवाही की। कार्रवाई के समय अतिक्रमण दल के दिग्दर्श सिंह, मिथलेश चैबे, ब्रज किशोर तिवारी, सुंदरलाल माड़वी, विकास कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।
निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने नागरिकों से अपील की है कि यदि उनके आस-पास कोई ऐसा जर्जर निर्माण है जिससे जनहानि का खतरा हो, तो उसकी सूचना तत्काल नगर निगम को दें, ताकि समय कार्यवाही की जा सके।

Next Post

म्यूल अकाउंट्स के जरिए खपाई गई करोड़ों की रकम

Tue Jun 23 , 2026
जबलपुर: म्यूल अकाउंट्स के जरिए करोड़ों की ठगी की रकम को खपाया गया है। पुलिस ने करीब ऐसे डेढ़ हजार खाते चिन्हित कर लिए है जिसमें अनाधिकृत ट्रांजेक्शन के तार जुड़ रहे है। इनमें से पांच सौ खातों का लेखा जोखा समेत ट्रांजेक्शन का ब्यौरा भी पुलिस के पास पहुंच […]

You May Like