हाईवा से स्कार्पियो भिड़ी, 1मृत, 2 घायल

जबलपुर। शनिवार की सुबह जबलपुर-भेड़ाघाट रोड पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं एक महिला व एक अन्य युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जाता है कि भेड़ाघाट भीटा रेत नाका के समीप सड़क पर गलत तरीके से खड़े हाईवा से स्कार्पियो सवार जा भिड़े थे।

थाना भेड़ाघाट के सहायक उपनिरीक्षक लाल सिंह ने बताया कि सुबह 5 बजे दुघर्टना की सूचना पुलिस को मिली थीं। जिसके मौके पर पहुंचे स्टाफ ने पाया कि ग्राम बीटा रेत नाका के पास क्षतिग्रस्त स्कार्पियों मिली। स्कार्पियो में नितेश बर्मन, अर्पित एवं सारिका नामक महिला सवार थी। तीनों को काफी गंभीर चोटे थी। तत्काल ही तीनों घायलों अस्पताल भेजा गया, जहाँ डॉक्टर ने नितेश बर्मन को मृत घोषित कर दिया।

Next Post

धनखड़ एक जून को आगरा जाएँगे

Sat May 31 , 2025
नयी दिल्ली, 31 मई (वार्ता) उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ रविवार को के आगरा के एक दिवसीय दौरे पर होंगे। शनिवार को जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार उपराष्ट्रपति के साथ उनकी आगरा में माता अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में […]

You May Like