इंदौर:मेट्रो के प्रबंध संचालक ने मेट्रो रेल के मालवीय नगर चौराहा से सुपर कॉरिडोर 2 स्टेशन तक 11 किलोमीटर कॉरीडोर के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने सिविल निर्माण . एस्केलेटर और लिफ्ट, स्टेशन की एंट्री-एग्जिट व्यवस्था, कंट्रोल रूम, टिकटिंग एरिया, विभिन्न सिस्टम रूम, फायर हृह्रष्ट आदि कार्यों की जानकारी ली.
आज मेट्रो रेल के प्रबंध संचालक कृष्ण चैतन्य अपने साप्ताहिक दौरे पर आए थे. उन्होंने मालवीय नगर चौराहा, विजय नगर, मेघदूत गार्डन, बापट चौराहा, हीरानगर, चंद्रगुप्त चौराहा, आईएसबीटी, एमआर-10 सहित सभी स्टेशन का स्थलीय निरीक्षण किया. निरीक्षण के साथ ही आंतरिक एवं बाहरी सौंदरीयकर्ण संबंधी कार्यों का निरीक्षण किया. सभी निर्माण एजेंसियों को समय सीमा में शेष बचे कार्यों को पूरा करने के आदेश दिए.
साथ ही डिपो में 16 वीं मेट्रो ट्रेन के साथ मेट्रो ट्रेन रख-रखाव संबंधी कार्य का भी निरीक्षण किया. निरीक्षण के बाद गांधी नगर डिपो मेट्रो कार्यालय में समीक्षा बैठक में परियोजना से संबंधित विभागों के अधिकारी और ठेकेदार उपस्थित थे. चैतन्य ने अधिकारियों एवं कॉन्ट्रैक्टर्स को निर्देश दिए कि बचे काम जल्दी पूरा करे. प्रबंध संचालक समीक्षा बैठक एवं स्थलीय निरीक्षण में वरिष्ठ अधिकारियों, जनरल कंसल्टेंट और मेट्रो निर्माण एजेंसियों के प्रतिनिधियों मौजूद थे.
