
नवभारत न्यूज
खंडवा। मूंदी थाने ने फर्जी रजिस्ट्री के मामले में जमीन खरीदने व बेचने वाले ईनामी फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। उस पर धारा 419, 420, 467, 468, 469, 471 लगाई गई। मो. लतीफ पिता नसरूददीन उम्र 39 साल निवासी संजय नगर नागचुन रोड खंडवा नाम का आरोपी है। 5 महीने से फरार था।
आरोपीगण लुमाबाई बंजारा, मोहम्मद जुबैर खत्री, मोहम्मद जैद जोया, शेख तोफिक, मोहम्मद शफी, मोहम्मद फरीद तथा अब्दुल लतीफ के विरूद्ध 26 जुलाई 24 को थाना मूंदी ने प्रकरण पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया। अनुसंधान के दौरान पूर्व में 05 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके थे। आरोपी मो. लतीफ फरार चल रहा था। पुलिस अधीक्षक खंडवा ने 3 हजार रुपए का ईनाम घोषित था।
यह था मामला
पूरे मामले की तह में जाएं तो, फरियादी सुमन बाई पति स्व. बसंतराव जेजुरकर निवासी खंडवा ने पुलिस में शिकायत की थी कि उनकी ग्राम गुयडा थाना मूंदी क्षेत्र में कृषि भूमि है। जिसको लुमाबाई बंजारा पति देवीसिंह बंजारा निवासी छनेरा के द्वारा फर्जी आधारकार्ड बनाकर मोहम्मद जुबैर खत्री तथा मोहम्मद जैद जोया दोनों निवासी खंडवा के द्वारा फर्जी रूप से ख्ररीद ली गई।
