सीसीटीव्ही कैमरा लगाने पर बदमाशों का उपद्रव, दो भाइयों पर लट्ठ से हमला 

जबलपुर। अधारताल थाना अंतर्गत निर्भय नगर दुर्गा चौक मंदिर के पास सीसीटीव्ही कैमरा लगाने की बात पर बौखलाए बदमाशों ने जमकर उपद्रव मचाया। दो सगे भाईयों पर लट्ठ से हमला करते हुए जमकर तोड़फोड़ की। गाडि़यां एवं कुर्सियो में तोड़फोड़ धमकाते हुए भाग गए वारदात सीसीटीव्ही कैमरे में कैद हो गई है जिसके आधार पर पुलिस ने एफ आई आर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि कु. मुस्कान घरडे 19 वर्ष निवासी निर्भय नगर दुर्गा चौक मंदिर के पास ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह कॉलेज में पढाई करती है, बीती रात लगभग 11-30 बजे वह एवं उसके पिता विनोद, बड़े पापा चंद्रसेन काम्बड़े, बहन खुशबू, भाभी प्रिया, भैया संदेश, मोहल्ले के धर्मेन्द्र, मोहल्ले वाली भाभी प्रमिला नागदौन ने एवं मोहल्ले के अन्य लोग मोहल्ले में सीसीटीव्ही कैमरा लगाने की बात कर रहे थे, तभी वहीं मोहल्ले के आशीष शुक्ला, अनुप चौबे, दुर्गेश सेन एवं प्रवेश सावलकर घर के अंदर आकर हम लोगों के साथ गाली गलोज करते हुये बोले कि तुम लोग मौहल्ला में कैमरा लगवाने वाले कौन होते हो, सभी ने इन्हे समझाया तो चारों उसके पिता विनोद एवं बड़े पापा चंद्रसेन काम्बड़े के साथ मारपीट करने लगे, आशीष शुक्ला एवं अनुप चौबे, दुर्गेश सेन ने डंडे से हमलाकर पिता के सिर एवं बड़े पापा के पैर, एवं उसके सिर में चोट पहुॅचा‌ दी। उसके घर के दरवाजे गाडि़यां एवं कुर्सियो मेे तोड़फोड़ करते हुये चारों गाली गलोज करते हुये जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये।

Next Post

भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद पद से हटाए गए मंडी सचिव

Mon Sep 22 , 2025
इंदौर। भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों के चलते इंदौर कृषि उपज मंडी के सचिव को आखिरकार पद से हटा दिया गया है। बताया जा रहा है कि सचिव परमार के खिलाफ लंबे समय से अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की शिकायतें मिल रही थीं। जांच के बाद प्रशासन ने उन्हें तत्काल प्रभाव से […]

You May Like