सतना: चित्रकूट थाना क्षेत्र में फिर से लूट की घटना सामने आई है. बाइक सवार दो बदमाश प्रसाद विक्रेता की जेब में रखे 4200 रु छीन कर भाग निकले. अब पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है.प्राप्त जानकारी के अनुसार कामदगिरी प्रथम मुखारबिंदु के निकट रगौली निवासी दिलीप तिवारी द्वारा प्रसाद की दुकान संचालित की जाती है.
कल शाम जब वह बाइक पर सवार दो नकाबपोश उनकी दुकान पर पहुंचे. उन्होंने दुकान संचालक को जान से मारने की धमकी दी और उनकी शर्ट कीजेब में रखे 4200 रु छीन लिए. जिसके फौरन बाद ही बदमाश वहां से भाग निकले. यह घटना निकट लगे एक सीसीटीवी कैमरे में दर्ज हो गई. मामले की शिकायत के आधार पर चित्रकूट थाने में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है. थाना प्रभारी डी आर शर्मा के अनुसार दुकानदार सहित आस पास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान करने के प्रयास जारी हैं
