2027 में भाजपा को सत्ता से बाहर कर देगी सपा : अखिलेश यादव

लखनऊ 02 सितंबर (वार्ता) समाजवादी पार्टी ( सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को कमजोर करने में समाजवादी पार्टी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। 2027 में समाजवादी पार्टी भाजपा को सत्ता से बाहर कर देगी। भाजपा को सत्ता से बाहर करना ही देश हित में है। समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर सामाजिक न्याय के राज की स्थापना होगी। पीडीए की नीति पर चलकर सबके कल्याण विकास का मार्ग प्रशस्त होगा। सबके साथ इंसाफ होगा।

मंगलवार को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में प्रदेश के विभिन्न जिलों आए उलेमा-ए-इकराम के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। उलेमा-ए-इकराम ने अखिलेश यादव को दोबारा मुख्यमंत्री बनने की दुआ की।

इस अवसर पर अखिलेश यादव ने सभी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी का सभी से एक भावनात्मक रिश्ता है।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में अन्याय, अत्याचार की पराकाष्ठा हो गयी है। कानून का राज नहीं रह गया है। निर्दोषों को झूठे मुकदमों में फंसाया जा रहा है। मॉब लिंचिंग में हत्याएं हो रही है। पुलिस हिरासत में मौतें हो रही है। भाजपा सरकार अपने राजनीतिक फायदे के लिए पुलिस का गैरकानूनी इस्तेमाल कर रही है। भाजपा प्रशासन का दुरुपयोग कर रही है।

यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव की तरह विधानसभा चुनाव में भी समाजवादी पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं की बड़ी जिम्मेदारी है। लोकतंत्र, संविधान और वोट का अधिकार बचाने के लिए भाजपा से सावधान रहना होगा। भाजपा नफरत और साम्प्रदायिकता की राजनीति करती है। भाजपा चुनाव में हर स्तर पर बेईमानी करती है। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को सतर्क रहना होगा।

 

Next Post

केन्द्र और राज्य सरकार नहीं करती मुद्दे पर बात-पायलट

Tue Sep 2 , 2025
जयपुर 02 सितंबर (वार्ता) राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा है कि चाहे केंद्र की मोदी सरकार हो या राज्य की भजनलाल सरकार ये मुद्दों पर बात नहीं करती। श्री पायलट मंगलवार को यहां कांग्रेस विधायक दल की बैठक में शिरकत करने करने के अवसर […]

You May Like