भोपाल। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में साप्ताहिक समय-सीमा बैठक आयोजित की गई. सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में अन्य अधिकारियों की मौजूदगी रही.
बैठक में सीएम हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों और सीएम डेस्क बोर्ड की विभागवार गहन समीक्षा की गई. कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी विभागीय अधिकारी आगामी 2 से 3 दिनों में 50 दिवस से अधिक की लंबित शिकायतों और पिछले महीने माह की शिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण करें, जिससे जिले की रैंकिंग में सुधार लाया जा सके. उन्होंने अधिकारियों को विशेष रूप से इस बात पर ध्यान देने को कहा कि अधिक से अधिक शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक समाधान सुनिश्चित किया जाए.
शिकायतों का समाधान करो और रैंकिंग सुधारो
