निर्माणाधीन पुलिया पर हादसा अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, साथी घायल

इंदौर. अर्जुन बरोदा के पास निर्माणाधीन पुलिया पर देर रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया. दोनों काम से लौटकर घर जा रहे थे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी. हादसे के बाद दोनों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां 30 वर्षीय अरविंद सुनेरिया निवासी गारीपीपल्या ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. उसका साथी राकेश चौहान अस्पताल में भर्ती है. अरविंद फैब्रिकेशन का काम करता था. उसके परिवार में पत्नी, बेटी, माता-पिता और भाई हैं. पुलिस ने मर्ग कायम कर टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि इसी पुलिया पर दो दिन पहले भी एक हादसा हुआ था, जिसमें ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत हुई थी.

Next Post

किसान चिंता नहीं करे, सरकार हर मुसीबत की घड़ी में आपके साथ 

Fri Oct 10 , 2025
रतलाम। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के रतलाम आगमन पर बंजली हवाईपट्टी पर पहुंचे। यहां उनका जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया। वहीं जिले के किसानों ने स्वागत किया एवं अतिवृष्टि से खराब हुई सोयाबीन फसल के लिए दी गई राहत राशि के लिए आभार व्यक्त किया।इस दौरान मीडिया से दूरी […]

You May Like

Play sound