मर्ग जांच में खुलासा : तेज रफ्तार में लहराकर चलाने से नहर में पलटी थी बोलेरो

जबलपुर: बेलखेड़ा थाना अंतर्गत कटाव घाट में 2 जुलाई को तेज रफ्तार बोलेरो नहर में पलट गई थी। मर्ग जांच में यह बात सामने आई कि हादसा ड्राइवर की लापरवाही के चलते हुआ। तेज रफ्तार में वाहन को लहराकर चलाने से गाड़ी पलटी थी। हादसे में चालक की ही मौत हो गई थी जबकि उसके साथी बच गए थे। पुलिस ने मृत घायल के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है ।
विदित हो कि श्रीकांत दुबे निवासी सदर केण्ट बेलखेड़ा कलारी में मैनेजर के पद पर कार्यरत है। 2 जुलाई की सुबह लगभग 8 बजे चालक रवि पिल्ले 52 वर्ष निवासी काफी हाउस के पीछे केण्ट बुलेरो एमपी 20 जेड जी 0435 से कलारी का स्टाफ संदीप बंजारा, चंदन लोधी, मयंक, बंडू के साथ बरमान क्षेत्र मे दबिश देकर वापस आते समय दोपहर लगभग 12-30 बजे कटाव घाट के बाढ में चालक रवि पिल्ले पानी में बह गया था जिसे 3 घंटे बाद मृत अवस्था में पानी से निकाला गया था। पुलिस ने मर्ग कायम किया था ।
बोलने पर भी कम नहीं की थी रफ्तार
पुलिस ने जांच के दौरान देवेन्द्र उर्फ बंधू गौड़,चंदन लोधी,मयंक बर्मन,संदीप बंजारा के बयान दर्ज किए । जिसमें यह बात सामने आई कि 2 जुलाई को बरमान से लौटते समय मृतक रवि पिल्ले बोलेरो को काफी तेज रफ्तार से चला रहा था जिसे पानी गिरने से धीरे चलाने को भी कहा तब भी नहीं माना और दोपहर करीब 12:30 बजे बरमान रोड कटाव पुलिया के पास काफी तेज रफ्तार से लहराते हुए बोलेरो चलाया जो पुलिया से पलट कर पानी में गिर गई। हम लोग बाहर निकल आये थे तभी बोलेरो डूब गई और रवि फंस गया था। मर्ग जांच के बाद पुलिस ने मृतक रवि पिल्ले के खिलाफ धारा 281, 125(ए), 106(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया है।

Next Post

ओडिशा सरकार ने भगवान जगन्नाथ की भूमि संपत्तियों की सुरक्षा के आदेश दिये

Tue Jul 14 , 2026
भुवनेश्वर, (वार्ता) ओडिशा सरकार ने महाप्रभु श्री जगन्नाथ, बीजे पुरी की भूमि संपत्तियों की सुरक्षा, भूमि रिकॉर्ड के रख-रखाव और प्रभावी प्रबंधन को मजबूत करने के लिए राजस्व अधिकारियों को व्यापक निर्देश जारी किये हैं। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अरविंद पाढ़ी ने राजस्व बोर्ड, सभी […]

You May Like