ऋषिकेश मे एमडीडीए की कार्रवाई में छह अवैध इमारतों को ढाहा

ऋषिकेश (वार्ता) मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एम.डी.डी.ए.) ने ऋषिकेश क्षेत्र में बड़े पैमाने पर कार्रवाई करते हुए छह से अधिक अवैध बहुमंज़िला व्यवसायिक एवं आवासीय निर्माणों पर सीलिंग की कार्रवाई की है। यह कदम शहर के सुनियोजित विकास और भवन निर्माण मानकों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया।प्राधिकरण की संयुक्त प्रवर्तन टीम ने पुलिस बल की उपस्थिति में तुलसी देवी, हरजीत सिंह, जयराम सेमवाल, लालमणी भट्ट, रवी गुप्ता, विक्रम सिंह बिष्ट, प्रमोद सेमवाल, जय चौहान, सगुन शर्मा तथा प्रमोद चौहान द्वारा किए गए नियमविरुद्ध निर्माणों को सील किया।

एम.डी.डी.ए. के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि ऋषिकेश सहित पूरे प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माणों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बिना स्वीकृति के किसी भी प्रकार का निर्माण अब सहन नहीं किया जाएगा। प्राधिकरण शहर के सुनियोजित एवं सुरक्षित विकास के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

Next Post

तेलंगाना में प्रतिबंधित नक्सली संगठन के 412 भूमिगत कार्यकर्ताओं का आत्मसमर्पण

Sat Oct 11 , 2025
हैदराबाद, (वार्ता) तेलंगाना पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के 412 भूमिगत कार्यकर्ताओं (यूजी) ने इस वर्ष अब तक राज्य पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। इनमें एक केंद्रीय समिति (सीसीएम) और चार राज्य समिति सदस्य (एससीएम) शामिल हैं। पुलिस महानिदेशक बी. शिवधर रेड्डी ने कहा कि […]

You May Like