आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान की बैठक: हर कार्यकर्ता बने आत्मनिर्भर भारत का सहभागी

भोपाल: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद अरुण सिंह तथा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित ‘आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान’ की बैठक को संबोधित किया।बैठक में प्रदेश स्तर पर अभियान की रूपरेखा और भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष कांतदेव सिंह एवं श्रीमती सीमा सिंह जादौन, प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी, प्रदेश महामंत्री व आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के प्रदेश संयोजक रणवीर सिंह रावत, विधायक शैलेन्द्र जैन, प्रदेश मंत्री राजेश पाण्डेय, रजनीश अग्रवाल, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेन्द्र शर्मा, पूर्व सांसद आलोक संजर, शैलेन्द्र शर्मा, संभाग प्रभारी राघवेन्द्र गौतम एवं युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वैभव पंवार सहित अभियान की प्रदेश टोली के सदस्य उपस्थित रहे।
नेताओं ने कहा कि यह अभियान केवल आर्थिक सशक्तिकरण का नहीं, बल्कि देश की आत्मगौरव और स्वावलंबन की भावना को मजबूत करने का प्रयास है।

Next Post

मंत्रि-परिषद फैसला: पेंशनर्स की महंगाई राहत में बढ़ोतरी, 1 सितंबर से लागू होगा आदेश

Tue Oct 14 , 2025
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई मंत्रि-परिषद की बैठक में पेंशनर्स के हित में अहम निर्णय लिया गया। सरकार ने सातवें वेतनमान के पेंशनर्स को दी जाने वाली महंगाई राहत 53% से बढ़ाकर 55% करने का फैसला लिया है। वहीं छठे वेतनमान के पेंशनर्स के […]

You May Like