मंत्रि-परिषद फैसला: पेंशनर्स की महंगाई राहत में बढ़ोतरी, 1 सितंबर से लागू होगा आदेश

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई मंत्रि-परिषद की बैठक में पेंशनर्स के हित में अहम निर्णय लिया गया। सरकार ने सातवें वेतनमान के पेंशनर्स को दी जाने वाली महंगाई राहत 53% से बढ़ाकर 55% करने का फैसला लिया है। वहीं छठे वेतनमान के पेंशनर्स के लिए यह राहत 246% से बढ़ाकर 252% कर दी गई है।
यह बढ़ी हुई दरें 1 सितंबर 2025 से प्रभावी होंगी। बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सरकार वरिष्ठ नागरिकों और पेंशनर्स के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है, और यह निर्णय उनके आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक सकारात्मक कदम है।

Next Post

मुखबिरी के आरोप में नक्सलियों ने की भाजपा कार्यकर्ता की हत्या, नक्सलियों ने पर्चा फेंककर जिम्मेदारी ली

Tue Oct 14 , 2025
बीजापुर,14 अक्टूबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां नक्सलियों ने गांव में घुसकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता पूनम सत्यम की हत्या की है। जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने बताया कि ग्रामीणों […]

You May Like