इंदौर में बेखौफ चोरों का तांडव.. छात्र का लैपटॉप-मोबाइल उड़ाया, स्वास्तिक नगर में घर के ताले तोड़कर सोने के जेवर और नकदी साफ

इंदौर:भंवरकुआं और छत्रीपुरा थाना क्षेत्रों में चोरी की दो अलग-अलग वारदातों ने पुलिस गश्त की पोल खोलकर रख दी है। एक मामले में जहां छात्र के वॉशरूम जाने के चंद मिनटों में लैपटॉप और मोबाइल गायब हो गया, वहीं दूसरे मामले में सूने पड़े मकान को निशाना बनाकर चोरों ने सोने के कीमती जेवर और नकदी उड़ा ली।चोरी की पहली वारदात भंवरकुआं थाना क्षेत्र स्थित ब्रह्मपुरी कॉलोनी भोलाराम उस्ताद मार्ग में हुई। मूल रूप से खरगोन निवासी छात्र युवराज सिंह पिता भारतसिंह सोलंकी किराए के कमरे में रहकर पढ़ाई करता है। युवराज ने पुलिस को बताया कि वह कमरे के वॉशरूम में गया था।

महज कुछ ही देर बाद जब वह बाहर लौटा, तो टेबल पर रखा उसका कीमती लैपटॉप और मोबाइल फोन नदारद था। आसपास तलाश करने के बाद भी जब सुराग नहीं मिला, तो पीड़ित ने भंवरकुआं थाने में अज्ञात चोर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।वहीं दूसरी सनसनीखेज चोरी छत्रीपुरा थाना क्षेत्र के स्वास्तिक नगर में सामने आई। पीड़ित अरमान कपूर पिता रजनीश कपूर जब घर पहुँचे, तो देखा कि छत के टावर का दरवाजा खुला पड़ा था। अंदर जाने पर पूरा सामान अस्त-व्यस्त मिला और गोदरेज की अलमारी का लॉक टूटा हुआ था। अरमान और उनकी पत्नी हर्षिता ने जब पड़ताल की, तो अलमारी में रखे सोने के कान की ३ जोड़ी बाली, सोने का मंगलसूत्र, सोने की चेन, सोने की चूड़ी और नगदी गायब थे।

Next Post

​मेहंदी और हरी चूड़ियों से सजी सावन की छटा

Thu Aug 13 , 2026
​ग्वालियर: अग्रकुल महिला समिति द्वारा हरियाली तीज एवं सावन महोत्सव का भव्य एवं रंगारंग आयोजन शहर के एक निजी होटल में बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर पहुंचीं समिति की महिला सदस्यों ने सावन के गीतों, मनोरंजक खेलों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का जमकर आनंद […]

You May Like