अवैध कालोनी की सुनवाई के दौरान आयुक्त ने लगाई फटकार

रीवा।नगर निगम आयुक्त डॉ. सौरभ सोनवणे ने 29 जुलाई को नगर निगम कार्यालय में अवैध कॉलोनियों से संबंधित दावे एवं आपत्तियों की जन सुनवाई की. इस दौरान जिनको नोटिस दी गई थी वह सुनवाई में पहुंचे और मौके पर नगर निगम के अधिकारी भी मौजूद रहे. कई फाइलो को लेकर निगम आयुक्त ने नाराजगी जताते हुए फटकार भी लगाई और एक लिपिक को जोन क्रमांक एक से तत्काल हटाने के निर्देश दिये.

दरअसल नोटिस का जवाब देने के बाद भी फाइल मे संलग्न नही किया गया था और पूंछताछ के दौरान गोलमोल जवाब दिया जा रहा था. जिसको लेकर निगम आयुक्त नाराज हुए.

यह विशेष पहल वर्ष 2016 के पूर्व अस्तित्व में आई उन कॉलोनियों के प्रकरणों के निराकरण के लिए की जा रही है, जिनमें कॉलोनाइजरों ने सार्वजनिक उपयोग हेतु भूमि नहीं छोड़ी है. जन सुनवाई के दौरान आयुक्त ने संबंधित कॉलोनाइजरों, आवेदकों एवं नागरिकों की समस्याओं एवं आपत्तियों को सुना और मौके पर ही आवश्यक निराकरण के निर्देश दिए. आयुक्त ने स्पष्ट किया कि इस प्रक्रिया का उद्देश्य पारदर्शी एवं निष्पक्ष निराकरण करना है, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की विसंगतियां न उत्पन्न हों.

Next Post

कलेक्टर के वाहन को टक्कर मारने वाले डंपर मालिक पर कार्यवाही शुरू

Tue Jul 29 , 2025
झाबुआ। सोमवार को कलेक्टर नेहा मीणा के वाहन को टक्कर मारने वाले डंपर मालिक के खिलाफ प्रशासन ने मंगलवार से कार्रवाई शुरू कर दी है। झाबुआ कलेक्टर और एसडीएम के निर्देशन में राणापुर तहसीलदार एसएस निगवाल को जांच का जिम्मा सौंपा गया। राणापुर तहसीलदार निगवाल ने मंगलवार को डंपर मालिक […]

You May Like