तालाब में उतराते मिला बोरी में बंद शव

छिंदवाड़ा। माहुलझिर थाना क्षेत्र में गुरूवार को एक तालाब में एक युवक का बोरी में बंद शव उतराते हुए मिला है। शव मिलते ही आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि शव पुराना होने के कारण शिनाख्त में परेशानी जा रही है।

जानकारी अनुसार गुरूवार की सुबह 11.30 बजे करीब एक ग्रामीण तालाब के किनारे मवेशी चराने गया हुआ था। इस दौरान उसे सड़ी गली बदबू आ रही थी। उसने गौर से देखा कि एक बोरी पानी में तैर रही है। उसने आशंका होने पर पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बोरी का बाहर निकलवाया। बोरी में पत्थर बंधे हुए पाए गए है, खोलकर देखा तो पुलिस दंग रह गई। पुलिस के मुताबिक शव तकरीबन 15 से 20 दिन पुराना बताया जा रहा है। जो पूरी तरह गल गया है। जिसकी शिनाख्ती में पुलिस को परेशानी हो रही है। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में गुम युवक की पतासाजी कर रही है। जिससे शव के शिनाख्ती की जा सके। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे हत्या मानकर चल रही है।

Next Post

डाक विभाग भी खुले आनलाइन बाजार मंच ओएनडीसी पर कुरियर के रूप में , गुरुवार को की पहली डिलीवरी

Thu Jan 15 , 2026
नयी दिल्ली, 15 जनवरी (वार्ता) सरकारी डाक विभाग अब लॉजिस्टिक्स सेवा प्रदाता के रूप में आल लाइन बाजार के खुले मंच ‘ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ओएनडीसी) से जुड़ गया और इस मंच के माध्यम से की गयी आर्डर बुकिंग पर पहली खेप की डिलीवरी भी कर दी है। ओएनडीसी […]

You May Like