MP कॉलेजों में एडमिशन का संकट, दो चरणों के बाद भी 80% से ज्यादा सीटें खाली

भोपाल। मध्यप्रदेश के सरकारी और निजी कॉलेजों में नए शैक्षणिक सत्र के लिए एडमिशन प्रक्रिया जारी है, लेकिन छात्रों की कम रुचि के कारण लाखों सीटें खाली हैं। दो चरणों की ऑनलाइन काउंसलिंग पूरी होने के बाद भी प्रदेश के 1326 कॉलेजों में उपलब्ध 10.50 लाख यूजी और पीजी सीटों में से सिर्फ 1 लाख 82 हजार 473 सीटों पर ही प्रवेश हो सका है, जबकि करीब 8.67 लाख सीटें अब भी खाली हैं।

उच्च शिक्षा विभाग ने एक मई से 15 जून तक ऑनलाइन काउंसलिंग के दो चरण आयोजित किए थे, लेकिन उम्मीद के मुताबिक एडमिशन नहीं हो सके। इसके बाद अब कॉलेज लेवल काउंसलिंग (CLC) शुरू की गई है। इसके तहत छात्र सीधे कॉलेज पहुंचकर अपने दस्तावेजों के आधार पर प्रवेश ले सकेंगे।

शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि CLC से कुछ सीटें भर सकती हैं, लेकिन बड़ी संख्या में खाली सीटों को भरना विभाग के लिए चुनौती बना रहेगा। कॉलेजों को एमपी बोर्ड की पूरक परीक्षा में सफल हुए और सीबीएसई की पूरक परीक्षा के परिणाम का इंतजार कर रहे विद्यार्थियों से उम्मीद है।

गौरतलब है कि पिछले शैक्षणिक सत्र में भी प्रदेश के कॉलेजों में बड़ी संख्या में सीटें खाली रह गई थीं। ऐसे में इस बार भी उच्च शिक्षा विभाग के सामने लाखों सीटों को भरने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है।

Next Post

आध्यात्मिक जागृति से ही वैश्विक शांति संभव : मुर्मू 

Thu Jun 18 , 2026
बैतूल। आध्यात्मिक जागृति व्यक्ति को उसकी आंतरिक शक्ति से परिचित कराती है और सकारात्मक सोच को उच्च जीवन मूल्यों से जोड़ती है वर्तमान समय में जब विश्व तनाव, संघर्ष और युद्ध जैसी परिस्थितियों से जूझ रहा है तब आध्यात्मिकता और मानवीय मूल्य का महत्व पहले से कहीं अधिक बढ़ गया […]

You May Like