
ग्वालियर। शादी समारोह में डीजे पर डांस करने को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। एक पक्ष ने अपने साथियों को बुलाकर चाकू से दूसरे पक्ष पर हमला करा दिया। अचानक हुए हमले में चार लोग घायल हुए हैं,
एक की हालत गंभीर है। यह घटना डबरा सिटी थाना क्षेत्र के जेल रोड स्थित पीतांबरा मैरिज गार्डन की है। घायलों को सिविल अस्पताल में प्रथम चरण के उपचार के बाद ज़िला अस्पताल रैफर किया गया है। फिलहाल सिटी थाना पुलिस ने अंकुश, बंटी और तीन अन्य लोगो के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर उक्त आरोपियों को धरपकड़ के प्रयास तेज़ कर दिए हैं।
