तवा-लाठियों से हमला, तीन घायल, एक गंभीर

जबलपुर। बरेला थाना अंतर्गत ग्राम खमरिया में पैसे के लेनदेन पर बदमाशों ने तवा और लाठियों से जानलेवा हमला कर दिया जिसमें तीन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस के मुताबिक कृष्ण कुमार लोधी 50 वर्ष निवासी ग्राम खमरिया चौकी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि धर्मेंद्र लोधी उसके मामा का लडक़ा हैं वह और धर्मेंद्र लोधी एक साथ रहते हैं। गांधी गोटिया घर आया और धर्मेंद्र लोधी के साथ विवाद कर बोला कि मेरा पैसा नहीं दे रहा है, और वही पास में रखे लोहे के तवा से हत्या करने की नियत से सिर में मारा धर्मेंद्र लोधी के सिर से खून बहने लगा उसी समय राहुल गोटिया, राजा गोटिया, भंगी गोटिया आ गये और धर्मेंद्र लोधी को हाथ मुक्को एवं लाठी से मारने लगे तब उसने एवं बब्बू मिश्रा ने बीच बचाव किये तो सभी मारपीट कर भाग गए। धर्मेंद्र लोधी को सिर, उसे एवं बब्बू को गाल में चोट आ गई है।

Next Post

Death Anniversary Special: सफेद साड़ी, सोने की पायल और बिना लिपस्टिक, जानें लता मंगेशकर की सादगी की वजह

Fri Feb 6 , 2026
6 फरवरी को स्वर कोकिला लता मंगेशकर की पुण्यतिथि है। सफेद साड़ी, सोने की पायल और बिना लिपस्टिक की सादगी के लिए जानी जाने वाली लता मंगेशकर ने 50,000 से अधिक गाने गाए। भारत की स्वर कोकिला लता मंगेशकर, जिनका नाम संगीत जगत में सदैव अमर रहेगा, आज भी लाखों […]

You May Like