
जबलपुर। माढ़ोताल थाना अंतर्गत नागपुर हाईवे पर हाईवा-कार में भिड़ंत हो गई, गनीमत रही कि हादसे में कार सवार बाल बाल बच गए हालांकि कर क्षतिग्रस्त हो गई है।
पुलिस के मुताबिक जितेन्द्र कुमार नायक 41 वर्ष निवासी नंदन बिहार त्रिमूर्ति नगर गोहलपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि कार क्रमांक एमपी 20 सीएच 0588 से अपनी पत्नी वंदना नायक, साला सचिन जैन एवं बच्चों के साथ जबलपुर से नागपुर इलाज कराने जा रहा था, जैसे ही एम एम इंटर नेशनल स्कूल के आगे नागपुर हाईवे रोड़ पर पहॅुचा, तभी पीछे से आ रहे हाईवा क्रमांक एमपी 20 जेड एस 5803 के चालक ने तेज गति लापरवाही से चलाते हुये उसकी कार में टक्कर मार दिया, जिससे उसकी कार के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है, किसी को चोट नहीं आयी है।
