बजट 2026-27 विकास, किसान और युवाओं को समर्पित

हेमंत खंडेलवाल
बैतूल:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को बैतूल स्थित भाजपा जिला कार्यालय विजय भवन में मध्यप्रदेश बजट 2026-27 को लेकर आयोजित पत्रकार-वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह बजट प्रदेश के समग्र और संतुलित विकास की दिशा में एक ठोस कदम है, जिसमें किसान, युवा, महिलाएं और गरीब वर्ग को केंद्र में रखा गया है।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उइके एवं भाजपा जिला अध्यक्ष सुधाकर पंवार मंचासीन रहे।खंडेलवाल ने कहा कि बजट 2026-27 में कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने, सिंचाई सुविधाओं के विस्तार, ग्रामीण अधोसंरचना के विकास और स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य किसानों की आय में वृद्धि और युवाओं को रोजगार के अधिक अवसर उपलब्ध कराना है।

उन्होंने बताया कि शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे के लिए भी पर्याप्त प्रावधान किए गए हैं, जिससे दूरस्थ क्षेत्रों तक विकास की रोशनी पहुंचेगी। खंडेलवाल ने कहा कि यह बजट ‘आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश’ की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।
पत्रकार-वार्ता में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Next Post

पुलिस अभिरक्षा से आरोपित भाग जाने पर तलाश में जुटी पुलिस

Sun Feb 22 , 2026
दमोह: जिले के देहात थाना से एक चोरी मामले का आरोपित अभिरक्षा से भाग जाने पर पुलिस तलाश में जुटी हुई है, जल्द मिलने की संभावना जताई जा रही है। मौके पर सीएसपी एचआर पांडे, टीआई देहात रचना मिश्रा, चौकी प्रभारी रोहित द्विवेदी, सब इंस्पेक्टर विक्रम दांगी सहित पुलिस तलाश […]

You May Like