विदेश से इंदौर का कचरा प्रबंधन सीखने पहुँचा प्रतिनिधि मंडल 

इंदौर. स्वच्छता के क्षेत्र में लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे इंदौर नगर निगम के कार्यों को जानने और समझने हेतु लैटिन अमेरिका से चार देशों का प्रतिनिधि मंडल इंदौर पहुँचा. प्रतिनिधि मंडल में ब्राज़ील, कोलंबिया, इमडोर एवं ग्वाटेमाला के अधिकारी एवं विशेषज्ञ शामिल हैं.

 

नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा ने रेसिडेंसी कोठी पर विदेशी दल से सौजन्य भेंट की. इस अवसर पर अपर आयुक्त रोहित सिसोनिया सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे. आयुक्त महोदय ने प्रतिनिधि मंडल को इंदौर की स्वच्छता यात्रा, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, सेग्रीगेशन, री-सायक्लिंग एवं वैल्यू एडिशन की प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी. विदेशी प्रतिनिधियों ने गोबर्धन बायो-सीएनजी प्लांट तथा ट्रेंचिंग ग्राउंड का निरीक्षण किया, जहाँ शहर से निकलने वाले कचरे से मीथेन गैस बनाकर सीएनजी तैयार की जाती है. उन्होंने इंदौर द्वारा अपशिष्ट प्रबंधन में अपनाई गई नवीन तकनीकों, सतत् विकास की दिशा में किए गए प्रयासों तथा कचरे से ऊर्जा निर्माण की प्रक्रिया की सराहना की.

 

विकासशील देशों के लिए उत्कृष्ट उदाहरण

लैटिन अमेरिकी दल ने कहा कि इंदौर का स्वच्छता मॉडल विकासशील देशों के लिए एक उत्कृष्ट उदाहरण है, जिसे वे अपने-अपने देशों में अपनाने पर विचार करेंगे.

Next Post

बारिश में जल जमाव होने पर नाराज हुए निगमायुक्त

Wed Sep 3 , 2025
इंदौर. नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा द्वारा आज सिटी बस कार्यालय में शहर के विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में समस्त अपर आयुक्त, विभाग प्रमुख, उपायुक्त, झोनल अधिकारी एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे. बैठक में सबसे पहले आयुक्त श्री वर्मा ने शहर में […]

You May Like