तना : नागौद थाना पुलिस ने बका लहराकर दहशत का माहौल बनाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 17 मई को ग्राम बारापत्थर के पास रेलवे ब्रिज के नीचे तलवारनुमा बका लहराकर लोगों को डराने वाले आरोपी सूरज उर्फ चिकनी कुशवाहा (23) को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह कुशवाह, डीएसपी महादेव नगोतिया के निर्देशन और थाना प्रभारी अशोक पाण्डेय के नेतृत्व में यह कार्रवाही की गई है। आरोपी के कब्जे से धारदार बका जब्त कर उसके खिलाफ धारा 25(बी) आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया।
