सतना: पशु तस्करी के साथ नशे का अवैध कारोबार करने वाला कुख्यात तस्कर निहाल अख्तर पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। कार्रवाही के बाद आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश कर दिया गया। पुलिस के अनुसार, 7 अप्रैल को ट्रक एमपी 53 जेडबी 9185 को जांचने पर ट्रक ड्राइवर व उसके 3 साथियों के कब्जे से 36 शीशी कफ सिरप और 40 भैंस पड़वा पाए गए थे।
इस ममले में कार्रवाही करते हुए चारों आरोपियों को न्यायालय पेश कर जेल भेज दिया गया था । इसी प्रकरण में फरार चल रहे कुख्यात तस्कर निहाल अख्तर निवासी खूंथी को गिरफतार करने में कोतवाली और कोठी थाना की संयुक्त टीम को सफलता मिली है। उसके ऊपर करीब एक दर्जन अपराध पंजीबद्ध हैं।
