कुसमी पुलिस की कार्रवाई में 14.484 किलोग्राम गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

सीधी। कुसमी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 14.484 किलोग्राम गांजा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार करगांजा परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं दो मोबाइल सहित 2,21,844 रूपये का मशरूका जप्त किया। गणेश उत्सव सुरक्षा व रात्रि गश्त के दौरान पोंडी में गांजा पकड़ा गया । केल्हारी, छत्तीसगढ़ से गांजा लाया गया था जिसका आरोपी परिवहन कर रहे थे । पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं एसडीओपी कुसमी संतोष कुमार तिवारी के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी कुसमी निरीक्षक अरुणा द्विवेदी के नेतृत्व में चौकी पोंडी पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के अवैध परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए 14.484 किलोग्राम गांजा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार

दिनांक 17 सितंबर 2026 की रात्रि लगभग 01:28 बजे चौकी पोंडी पुलिस टीम ग्राम पोंडी स्थित सहकारी बैंक के सामने रात्रि गश्त एवं गणेश उत्सव की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात थी। इसी दौरान ददरी तरफ से एक हीरो होंडा सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी-18- एमबी -4081 आती दिखाई दी, जिस पर एक पुरुष चालक के साथ महिला सवार थी। पुलिस टीम द्वारा मोटरसाइकिल को रोकने का प्रयास किए जाने पर चालक पुलिस वाहन को देखकर भागने लगा। संदेह के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को रोककर पूंछताछ की। उनके पास रखे दो बैगों के संबंध में पूंछताछ करने पर उनमें गांजा होना बताया गया। आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया का पालन करते हुए दोनों बैगों की तलाशी लेने पर 14 पैकेटों में कुल 14.484 किलोग्राम गांजा, अनुमानित कीमत 1,44,844 रूपये बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपी में श्याम सुंदर कुशवाहा पिता रामभरोसे कुशवाहा उम्र 54 वर्ष, निवासी उडैसा, चौकी पथरौला, थाना मडवास, जिला सीधी एवं

प्रेमवती सिंह पति लक्ष्मी नारायण सिंह उम्र 42 वर्ष, निवासी बरहाई, चौकी पथरौला, थाना मडवास, जिला सीधी शामिल हैं। पूंछताछ में आरोपियों द्वारा गांजा केल्हारी, जिला एम.सी.बी. (छत्तीसगढ़) से लाना बताया गया। दोनों आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी कुसमी निरीक्षक अरुणा द्विवेदी, चौकी प्रभारी पोंडी सउनि जय नारायण श्रीवास्तव, प्रआर जितेन्द्र पाठक, रमेश्वर सिंह, आरक्षक अभिषेक मिश्रा, शिवम शुक्ला, महिला आरक्षक अर्चना मुवेल एवं कृष्ण मुरारी द्विवेदी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Next Post

रीवा में सड़क हादसे के बाद हत्या का आरोप, परिजनों ने कहा - युवक पर 2-3 बार चढ़ाई कार

Fri Sep 18 , 2026
रीवा। शहर के समान थाना क्षेत्र अंतर्गत रतहरा बाईपास पर सड़क हादसे का मामला सामने आया है। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने कार चालक पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतक के चाचा राहुल शुक्ला ने बताया कि मृतक प्रखर शुक्ला उर्फ अंशु निवासी शिल्पी कुंज, बीती रात […]

You May Like