पुलिया निर्माण रोकने और मटेरियल चुराने का आरोप, जनपद सीईओ ने लिखा पत्र

अशोकनगर: जनपद पंचायत ईसागढ़ ने शासकीय कार्य में बाधा डालने और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ कदवाया थाने में एफआईआर दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है।जनपद पंचायत ईसागढ़ से थाना प्रभारी कदवाया को भेजे गए पत्र के अनुसार, सरपंच धर्मेन्द्र सिंह यादव द्वारा कराए जा रहे पुलिया निर्माण कार्य में ग्राम बलदेवपुर निवासी इन्द्रभान सिंह पुत्र राजाराम यादव द्वारा बाधा डाली जा रही है।

शिकायत में कहा गया है कि इन्द्रभान सिंह यादव स्वयं को शासकीय संपत्ति का मालिक बताकर कार्य में बाधा डाल रहे हैं। आरोप है कि न केवल निर्माण कार्य रोक रहे हैं, बल्कि पुलिया निर्माण के लिए रखा गया मटेरियल (सीमेंट, गिट्टी आदि) भी चुरा ले गए हैं और पाइप ले जाने की बात कह रहे हैं।

पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि इन्द्रभान सिंह यादव पूर्व में स्वतंत्रता दिवस 2024 पर पंचायत भवन पर ध्वजारोहण करने में भी झगड़ा-फसाद कर चुके हैं। जनपद पंचायत ने कहा है कि यह व्यक्ति झगड़ालू प्रवृत्ति का है और उस पर पूर्व से ही कई केस दर्ज हैं। जनपद पंचायत ने थाना प्रभारी से अनुरोध किया है कि शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने और खाद्यान्न की अफरा-तफरी करने वालों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई करें।

Next Post

कैट ने मेला व्यापारी संघ की मांग को समर्थन दिया, पूर्व वर्ष के दुकानदारों को आवंटन हो

Mon Oct 6 , 2025
ग्वालियर: व्यापार मेला के आयोजन को लेकर मध्यप्रदेश शासन द्वारा आवंटन प्रक्रिया ऑनलाइन किये जाने का कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स कैट ने स्वागत किया है परंतु इस प्रक्रिया में पूर्व वर्ष के जो दुकानदार है उनहें उनकी दुकानें आवंटित की जाये ऐसा प्रावधान करने का आग्रह किया है। कैट […]

You May Like