रीवा: शहर एवं जिले से लगातार चोरी हो रही मोटर साइकल को लेकर पुलिस गिरोह का पर्दाफास कर रही है. समान थाना पुलिस ने 9 मोटर साइकल जप्त की है, ग्राइन्डर कटर के साथ मोटर काटने वाले कबाड़ी और दो आरोपियो को गिरफ्तार किया है.पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी बड़े शातिर तरीके से मोटर साइकल चोरी करते थे.
मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि दून पब्लिक स्कूल के पास दो व्यक्ति चोरी की मोटर साइकल लिये खड़े है. पुलिस ने दबिश देकर दोनो को पकड़ा. जिसमें प्रदूमन्न चतुर्वेदी निवासी बिछिया ताला जिला मैहर और मो0 सद्दाम निवासी धोबखरी थाना गोविन्दगढ़ शामिल है. आरोपियो से पूंछताछ के दौरान कई खुलासे हुए.
दो मोटर साइकल मौके पर बरामद की गई, जिसके बाद अन्य मोटर साइकल जप्त की गई. सद्दाम के कबाड़ दुकान में मोटर साइकल काटी जाती थी और अन्य मोटर साइकलो को बेच दिया जाता था. आरोपियों ने सिविल लाइन एवं समान थाना क्षेत्र से मोटर साइकल चोरी करना स्वीकार किया. आरोपियो से कुल 9 मोटर साइकल बरामद की गई. समान थाना प्रभारी की अहम भूमिका रही
