रीवा:शहर के वार्ड क्रमांक 15 से निकलने वाले नाले पर लोगो ने दोनो तरफ अतिक्रमण कर लिया है. जिसके चलते नाले की चौड़ाई घट गई है और बरसात में जलभराव की स्थित बनती है. शनिवार को सीमांकन के लिये गठित टीम नगर निगम के अधिकारियों की मौजूदगी में सीमांकन किया. जिसमें कई जगह अतिक्रमण पाया गया.
गौरतलब है कि वार्ड पार्षद द्वारा नाले में किये गये अतिक्रमण को लेकर आवाज उठाई गई और ननि आयुक्त से सीमांकन की मांग की गई थी.
शनिवार को सीमांकन करने के लिये दल पहुंचा. आचार्य नगर से लेकर बाल न्यायालय को जाने वाले नाले का सीमांकन किया गया. नाले से लगी जिन लोगो की भूमि थी उन्हे भी बुलाया गया था. नापजोख के दौरान पाया गया कि कई जगह 4 मीटर तो कुछ जगह 3 मीटर के आसपास नाले में अतिक्रमण किया गया है. लोगो ने बाउन्ड्री बनाकर निर्माण कर लिय है. पूर्व पार्षद रामराज पटेल सहित अन्य लोगो ने नाले की भूमि पर अवैध कब्जा कर रखा है.
नाले पर किये गये अतिक्रमण के कारण जलभराव की स्थित निर्मित होती है और बरसात में लोगो के घरो में पानी घुसता है. नाले का क्षेत्रफल बड़ा है अभी सीमांकन और होगा. जहा पर नाले की भूमि को लोगो ने दबा लिया है. कई वर्षो से लोग नाले की भूमि पर अतिक्रमण करते आ रहे है. जिसके चलते नाले की चौड़ाई घट गई है और पानी निकासी नही होती है. सीमांकन के दौरान नगर निगम के एसडीओ, उपयंत्री मौजूद रहे
