शौर्य भट्टाचार्य 68 के स्कोर के साथ एक शॉट की बढ़त पर

कोलार, कर्नाटक, 18 अगस्त (वार्ता) शौर्य भट्टाचार्य ने चार-अंडर 68 का स्कोर बनाकर बेंगलुरु के निकट कोलार स्थित जायन हिल्स गोल्फ काउंटी में खेले जा रहे एक करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि वाले दूसरे ‘कोलार ओपन’ के पहले राउंड में एक शॉट की बढ़त हासिल की।

दिल्ली के 23 वर्षीय शौर्य डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई पर दो बार के विजेता हैं और मौजूदा सत्र की रैंकिंग में 16वें स्थान पर हैं। उन्होंने पहले राउंड में एक ईगल और चार बर्डी बनाईं, जबकि दो बोगी कीं।

उनकी दो बोगी आठवें और 14वें होल पर आईं।

गुरुग्राम के ध्रुव श्योरण, ग्रेटर नोएडा के अर्जुन शर्मा और बांग्लादेश के बादल हुसैन तीन-अंडर 69 के समान स्कोर के साथ संयुक्त दूसरे स्थान पर हैं। तीनों शौर्य से एक शॉट पीछे हैं।

हैदराबाद के मोहम्मद अजहर और पानीपत के शुभम जगलान दो-अंडर 70 के साथ संयुक्त पांचवें स्थान पर हैं। जगलान पिछले सप्ताह कोलकाता में कोल इंडिया ओपन जीतकर अपना पहला पेशेवर खिताब हासिल करने के बाद बेंगलुरु पहुंचे हैं।

Next Post

एशियन यूथ हैंडबॉल चैंपियनशिप में भारतीय टीम को कोचिंग देंगे यूपी के मो. तौहीद

Tue Aug 18 , 2026
लखनऊ, 18 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश के हैंडबॉल प्रशिक्षक मो. तौहीद को अम्मान (जॉर्डन) में 20 से 31 अगस्त तक होने वाली 11वीं एशियन यूथ पुरुष हैंडबॉल चैंपियनशिप के लिए भारतीय यूथ पुरुष टीम का कोच नियुक्त किया गया है। प्रतियोगिता में भारतीय टीम एशिया की युवा टीमों के साथ […]

You May Like