सिंगरौली: टीईटी परीक्षा को अनिवार्य किए जाने और प्रथम नियुक्ति से वरिष्ठता बहाल करने की मांग को लेकर सिंगरौली में शिक्षकों का बड़ा प्रदर्शन देखने को मिला।सैकड़ों शिक्षक-शिक्षिकाओं ने राज्यमंत्री राधा सिंह सहित सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह, विधायक देवसर राजेन्द्र मेश्राम को अपनी प्रमुख मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।
जिले में टीईटी परीक्षा की अनिवार्यता और प्रथम नियुक्ति से वरिष्ठता बहाल करने की मांग को लेकर आज शनिवार को अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा के संयुक्त तत्वाधान में सैकड़ों शिक्षक एवं शिक्षिकाएं एकजुट होकर सभी शिक्षक जनप्रतिनिधियों के आवास में पहुँचकर प्रमुख मांगो को लेकर सैकड़ो शिक्षक एवं शिक्षिकाओं की उपस्थिति में ज्ञापन सौपा, उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने आश्वासन देते हुए मांगो को जायज बताया
