भोपाल:मंत्रालय में मंगलवार को सीएम डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रि-परिषद की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में प्रदेश के अंचलिक उत्पादों को बढ़ावा देने और युवाओं की प्रशासनिक कार्यों में भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से नई योजनाओं को मंजूरी दी गई।कैबिनेट ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करने की योजना पर मुहर लगाई है। इस पहल का उद्देश्य क्षेत्रीय उत्पादों को पहचान दिलाना, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करना और रोजगार के नए अवसर सृजित करना है।
बैठक में मुख्यमंत्री यंग इंटर्न्स स्कीम गुड गवर्नेंस प्रोग्राम शुरू करने का भी फैसला लिया गया। इस योजना के माध्यम से युवाओं को प्रशासन और शासन व्यवस्था से जोड़ने की पहल की जाएगी, जिससे वे सरकारी योजनाओं और नीतियों के क्रियान्वयन को नजदीक से समझ सकेंगे।योजना के तहत प्रदेश के युवाओं का चयन किया जाएगा, जिसमें संबंधित क्षेत्र के स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। चयन की प्रक्रिया अटल बिहारी बाजपेई इंस्टीट्यूट ऑफ गुड गवर्नेंस एंड पॉलिसी एनालिसिस द्वारा संचालित की जाएगी।सरकार का मानना है कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से सुशासन को मजबूती मिलेगी और प्रशासनिक व्यवस्था अधिक प्रभावी बन सकेगी।
