नीमच में लग्जरी बस से 105 किलो डोडाचूरा जब्त:राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार; 65 लाख से अधिक का सामान जब्त

नीमच। नीमच सिटी पुलिस ने नशामुक्त अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए फोरलेन पर बी.आर. ट्रेवल्स की एक लग्जरी बस से 105 किलोग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त किया है। मामले में राजस्थान के एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बस, डोडाचूरा और मोबाइल सहित 65.85 लाख रुपए का मशरूका जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

मुखबिर की सूचना पर फोरलेन पर घेराबंदी

पुलिस को सूचना मिली थी कि एक लग्जरी बस से मादक पदार्थों की बड़ी खेप ले जाई जा रही है। एसपी राजेश व्यास, एएसपी हेमलता अग्रवाल और सीएसपी किरण चौहान के निर्देशन में थाना प्रभारी विजय सागरिया की टीम ने जेतपुरा फंटे से चौथखेड़ा फंटे के बीच फार्म फिल्स ढाबे के पास घेराबंदी कर बस क्रमांक ्रक्र01ङ्घ9595 को रोका।

डिक्की से मिले 6 कट्टे, 105 किलो डोडाचूरा बरामद

पंचों की मौजूदगी में बस की डिक्की की तलाशी लेने पर छह सफेद कट्टों में छिपाकर रखा गया 105 किलोग्राम अफीम डोडाचूरा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से आरोपी बंशीलाल (38) निवासी मूलत: फलोदी और वर्तमान निवासी बालोतरा (राजस्थान) को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 15.75 लाख रुपए कीमत का डोडाचूरा, तस्करी में प्रयुक्त 50 लाख रुपए की लग्जरी बस और एक वीवो मोबाइल जब्त किया। कुल जब्त मशरूका की कीमत 65.85 लाख रुपए आंकी गई है।

सप्लाई नेटवर्क की तलाश में जुटी पुलिस

आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। थाना प्रभारी विजय सागरिया ने बताया कि पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि डोडाचूरा कहां से लाया गया था और राजस्थान में किसे सप्लाई किया जाना था। साथ ही इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश भी की जा रही है।

Next Post

ट्रैक्टर घोटाले का नहीं मिल सका जांच प्रतिवेदन, कार्रवाई पर असर

Sun Jul 12 , 2026
सीधी। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक सीधी की शाखा गांधीग्राम में 124 ट्रैक्टर ऋण घोटाले की जांच का प्रतिवेदन समय सीमा व्यतीत होने के बाद भी न मिलने से कार्रवाई नहीं हो पा रही है। ट्रैक्टर घोटाले की जांच को लेकर चर्चा होने लगी है कि फिर से मामला दब चुका […]

You May Like