फैक्ट्री में गिरा लोहे का रैक, श्रमिक की मौत

जबलपुर: अधारताल थाना अंतर्गत रिछाई स्थित एक फैक्ट्री में काम करते समय श्रमिक पर लोहे का रैक गिर गया। हादसे मेें गंभीर चोटें आने से उसकी मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को महादेव उरवा 38 वर्ष निवासी रांझी झारखण्ड का रिछाई फैक्ट्री में काम कर रहा था तभी काम करते समय लोहे का रैक गिरने से घायल हो गया और उसे गंभीर चोटें आ गई।

जिसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां डाक्टर ने चैक कर मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवाते हुये मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Next Post

राज्यपालों की भूमिका व संवैधानिक मर्यादा

Sat Nov 22 , 2025
सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ का ताज़ा फैसला लोकतंत्र की मर्यादा और शासन व्यवस्था की साख को मजबूत करने वाला है. लंबे समय से कई राज्यों में निर्वाचित सरकारों और राजभवन के बीच टकराव की स्थिति बनी रही, जहां राज्यपालों द्वारा विधेयकों को महीनों तक लंबित रखा गया. अदालत ने […]

You May Like